
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल जोशी मुनिजी ने किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौहान की संन्नसृति पर विपिन कांडपाल को जिला मीडिया प्रभारी, दिनेश जोशी को जिला सह प्रभारी नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी दी है। किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे का विपिन कांडपाल को जिला मीडिया प्रभारी, दिनेश जोशी को जिला सह प्रभारी
नियुक्त किया है।उनके इस मनोनयन के बाद उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं में खुशी की लहर है। खास तौर से उनके क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं में खासा उत्साह है।उनके मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, सांसद अजय भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधायक संजीव आर्या, नवीन दुम्का, गजराज बिष्ट, दिवान बिष्ट, जोगेंद्र रौतेला, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रकाश रावत, महेंद्र नेगी, प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी,मजहर नईम नबाब, कमल नयन जोशी,प्रदीप जनोटी, प्रताप बिष्ट,दिनेश खुल्बे,प्रताप बोहरा, ने बधाई दी। बही विपिन कांडपाल के जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत होने के बाद उन्होंने कहा कि अब किसान जहा चाहे अपनी फसल बेच सकता है। इससे उसे अपनी फसल के अच्छे दाम भी मिलेंगे। कृषि से जुड़े कानून से किसान सशक्त होंगे। किसान-ग्राहक के बीच बिचौलिए खत्म होंगे। विधेयक किसानों के लिए रक्षाकवच है। उन्होंने कहा इस कानून से अब फसल आनलाइन बिक्री होगी जिससे भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा।

