
कालाढूंगी वार्ड नबर छ: में शहीद उधमसिंह पार्क में संगठन समिति कंबोज महासभा के जिला अध्यक्ष सहित शहीद उधम सिंह का 121 वां जन्मदिन पार्क में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महासभा कंबोज के अलावा धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिओं ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यअर्पण कर उन्हें प्रणाम करते हुए उनकी देश भक्ति के जज़्बे को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया बही पार्क में मिष्टान भी वितरण किया गया । इस दौरान महासभा के यूथ अध्यक्ष संविन्दर सिंह ने कहा कि हम सभी लोगों को महान शहीदों और देशभक्तों की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों, विद्यार्थियों और लोगों को जागरूक कर शहीदों के सपनों को पूरा करने के लिए कार्य करने चाहिए। समिति के उपाध्यक्ष कुलवीर सिंह ने कहा कि आज के दिन शहीद उधम सिंह का जन्म एक बहुत ही गरीब परिवार में सुनाम (पंजाब) में हुआ। छोटी उम्र में ही उनके अंदर देश को आजाद करवाने की भावना घर कर गई थी। उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के पश्चात जनरल डायर को उनके घर इंग्लैंड में जाकर गोली मारी। अध्यक्षता समिति के भगवान सिंह ने की।
इस दौरान ,थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, अमीर चंद्र कंबोज, अर्णव कंबोज, कुलविंदर सिंह, लाल सिंह, राजेश कंबोज, अली हुसैन, सलमान वारसी, पूरन जोशी, हरीश मेहरा, हरकेवल कंबोज, दीनू सती, धर्मेंद्र कंबोज, संजीव वालिया, मो, दानिश, परविंदर सिंह, रोहित बुधलाकोटी अली हुसैन, विक्रम सामंत, धीरज, सलमान फारूकी, तरुण जोशी, रवि, विनय, पूरन जोशी, नदीम अहमद, वकील अहमद,सहित
शहीद उधम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम में पहुंचे संगठनों के सदस्य। मौजूद थे।


