
रिपोर्ट
मोहम्मद उस्मान अंसारी सितारगंज
सितारगंज

सितारगंज श्री शिव कावड़ सेवा समिति द्वारा सातवां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें 11 निर्धन कन्याओं का वैदिक मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ज्योति दुर्गा पीठ की संचालिका परम पूज्यनीय संत शांतेश्वर माताजी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे ने की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद संतोष दुबे जी द्वारा किया गया। इससे पूर्व विवाह उत्सव के पूर्व संध्या पर श्री मोनी बाबा मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे.महंत आनंद बोरा. सभासद रवि रस्तोगी की अगुवाई में मोनी बाबा मंदिर से घुड़चढ़ी शुरू हुई जो श्री दुर्गा ज्योति पीठ होते हुए श्री रामलीला मैदान में पहुंची


यहां भव्य जयमाला का आयोजन किया गया इससे पूर्व मुख्य अतिथि संत श्री शांतेश्वरी माताजी एवं पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे नेभारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सभी नव दंपतियों को माता श्री शांतेश्वरी द्वारा आशीर्वाद दिया गया। आचार्य हरीश भट्ट. पंडित सतीश शर्मा सद्दा. आनंद बल्लभ पांडे हेम चन्द्र शर्मा. पंडित दिनेश भट्ट पंडित दिगम्बर सती. द्वारा हिंदू रीति रिवाज से कराया गया। समारोह में शिव पार्वती विवाह की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। सभी 11 नव जोड़ों में कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व सभासद संतोष दुबे सभासद रवि रस्तोगी पंकज रावत सचिन गंगवार. नितिन चौहान.लकी बब्बर. महंत आनंद बोरा. पूर्व सभासद भावना दुबे. शक्ति त्रिपाठी. विक्की गुप्ता. मोनू शर्मा. विनय गुप्ता. सोनू माटा. खूब सिंह विकाल. अनिल नारंग. शारदा रानी. रोजी. दीपक चौहान. विकास गुप्ता. एडवोकेट रवि सक्सेना. उमराव मनराल. लछमन राणा भगवान सिंह भंडारी. भागीरथ शर्मा. सूरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
यह रहे नवदंपत्ति
मनीष संग नीतू
धर्मवीर संग किरण
अरविंद कुमार संग मनीषा
राजा सिंह संग परविंदर कौर
सुभाष सिंह संग रजू राणा
कृष्ण सिंह संग बलविंदर उर्फ बबली कौर
चंदन संग सुमन
सचिन पाल संग नीरज कुमारी
दीपक सिंह संग निशा
फतेह चंद्र संग केतुकी
सुखविंदर संग पूजा
सितारगज से मोहम्मद उस्मान अंसारी की रिपोर्ट
