
रिपोर्टर जावेद हुसैन जैदी
रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर आज 27 फरवरी 2020 को समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव वीरेन्द्र गोयल को पुलिस ने कलक्ट्रेट परिसर में ही हिरासत में ले लिया। वह कई मामलों में नामजद हैं और उनके खिलाफ शहर कोतवाली में कई मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र में यतीमखाने की जमीन को सपा सरकार में खाली कराया गया था। इस मामले में कुछ माह पहले 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। लोगों के मकान तोड़ने, सामान और नगदी लूटने की रिपोर्ट भी की गई थीं। लोगों के पशु चुराने और जानलेवा हमले के मामले में दर्ज किए गए थे। इनमें सांसद आजम खां और सेवानिवृत सीओ आले हसन खां के साथ वीरेन्द्र गोयल भी नामजद हैं।

कल बुधवार को आजम खां ने कोर्ट में सरेंडर किया। इस दौरान वीरेन्द्र गोयल भी कलक्ट्रेट परिसर में घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वीरेन्द्र गोयल की कई पुलिस अफसरों से नोकझोक भी हुई। पुलिस उन्हें पकड़कर सिविल लाइंस थाने ले गई औ बाद में शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
