
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी। संदिग्ध प्रवासियों का गुरुवार को 10 नमूना लिए गए है।उन्हें जांच के लिए हलद्वानी शुशीला तिवाड़ी लेव में भेजा गया। गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अन्य राज्यों से आने वाले 10 प्रवासियों के थर्मल स्कैनिग के बाद लिए गए खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। प्रभारी चिकित्सा डॉक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से आए 10 प्रवासियों की थर्मल स्कैनिग कर लिए गए खून के नमूने को जांच भेजने के बाद सभी को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।जांच रिपोर्ट आने तक वह लोग क्वारंटाइन सेंटर में ही रहंगे और संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बरती जा रही है, जिसके चलते अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। इसके लिए आशाएं द्वारा डोर टू डोर सर्वे कर रहे हैं संदिग्धों को क्वारंटाइन कराया जा रहा है। गुरुवार को कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हलद्वानी बेस हॉस्पिटल की टीम ने 10 लोगो के जांच कर नमूना सेंपल लिए।

