
संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी एक दिन के सम्पूर्ण लॉकडाउन कर्फ़्यू के बाद कालाढूंगी पुलिस ने सुबह से नगर के रोडो डेरा डाला तो बही नगर के मुख्य बाजार में सन्नाटा रहा तो मुख्य हाइवे मार्ग में दोनों और से वाहनों लंबी लंबी कतार देखी गई हर रोज के मुताबिक लॉकडाउन में कम संख्या में गाड़ी का अगवान रहा इसको देखते हुए पुलिस द्वारा सख़्ती के साथ गाड़ियों को रोककर चैकिंग अभियान चलाकर पूछताछ की जा रही थी मुख्य बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग कराई। पुलिस ने नगर में सभी जगह सख्ती बरती। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह 9 :00 बजे से 10 बजे तक तीन दर्जन वाहनों के चालान काटे गए। कालाढूंगी नगर के मुख्य बसस्टैंड व नैनीताल तिराहे पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। बेवजह घूम रहे लोगों को रोककर पुलिस ने वाहनों के चालान किए।नगर के आसपास भी पुलिस ने सख्ती बरती। पुलिस ने बेवजह घूम रहे लोगों के वाहनों के चालान काटे। इसके अलावा नगर के वार्डो व कॉलोनी के पास पुलिस ने लोगों से घर में रहने की अपील की। पुलिस ने यहां किसी को भी घर से नहीं निकलने नही दिया। नगर के मुख्य हाइवे मर्ग में सुबह से ही पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान किए। वहीं घर से निकले लोगों से थाना अध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने पूछताछ की।



