• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Saturday, December 20, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

सीएम ने वनाग्नि काल के संदर्भ में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
February 12, 2021
in TODAY
सीएम ने वनाग्नि काल के संदर्भ में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
37
SHARES
174
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

सीएम ने वनाग्नि काल के संदर्भ में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

डेस्क कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी

नैनीताल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने 15 फरवरी से 15 जून 2021 तक वनाग्नि काल 2021 के सन्दर्भ में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों को वीडियो क्राफेंसिंग के जरिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये है। उन्होने कहा कि वन प्रदेश की अमूल्य सम्पदा है इसके साथ ही वनों मे रहने वाले वन्यजीव भी हमारी धरोहर है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह से वनाग्नि काल शुरू होने जा रहा हैै। वनोें को तथा वन्यजीवों को आग से बचाने तथा जनधन की हानि को रोकने के लिए अभी से कारगर कदम उठाये जायें तथा प्रभावशाली कार्य योजना बनाकर अभी से अमल शुरू कर दिया जाए। उन्होने कहा कि हमारे प्रदेश का अधिकांश क्षेत्रफल वनों से आच्छादित है तथा वन हमारे राजस्व का आधार है।

प्राणदायक  वायु तथा नदियो का स्रोत भी हमारे वन है। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों मे वन विभाग कन्ट्रोल रूम क्रियाशील करे तथा मास्टर कन्ट्रोल रूम भी बनाये जांए। उन्होने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों व अन्य स्थानो पर कू्र-स्टेशन भी सक्रिय किये जांए। वनाग्नि रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी जनसहयोग से इस दिशा मे कार्य करें तथा जनजागरूकता के लिए अभी से ही विशेष अभियान  संचालित किये जांए। जिलाधिकारी श्री धीराज सिह  गर्ब्याल  ने  जानकारी देते हुये बताया कि नैनीताल वन प्रभाग के विभिन्न आरक्षित वन क्षेत्रों हेतु वन अग्नि नियंत्रण एवं प्रबन्धन हेतु रणनीति तैयार कर ली गई है। जनपद का कुल 61698.83 हेक्टेयर वन क्षेत्र आच्छादित है। जिसमे 8 रेंज, 66 वन ब्लाक, 960 कम्पार्टमेंन्ट, 2 रेल हैड लीसा डिपो तथा वन सुरक्षा दल विद्वमान है। जिनके अन्तर्गत 69 कू्र-स्टेशन,12 रेंज स्पे्र-कन्ट्रोल रूम तथा 1 प्रभाग स्तरीय मास्टर कन्ट्रोल रूम बनाया गया है। उन्होने बताया कि जनपद के विभिन्न वन प्रभागों के अन्तर्गत विगत वर्षो के वनाग्नि घटना के तहत आपसी रंजिस के तहत आग लगाई गई, शहद निकालने, खेतो-खलिहानोें की सफाई के लिए, वन्य जन्तुओ के शिकार के लिए, घास की नई पैदावार के लिए, वनों पर अतिक्रमण की नियत से तथा जलती बीडी, सिगरेट व माचिस फैकने से वनो मे आग लगी। उन्होने बताया कि इससे स्पष्ट होता है कि अधिकतर वनाग्नि की दुर्घटनाये लोगों के प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष लापरवाही के कारण आग लगती हैै। ऐसे में वनों को अग्नि से बचान के लिए जनसमूह को जागरूक करने तथा वन अग्नि शमन हेतु लोगो का सहयोग लिया जायेगा तथा उन्हे जागरूक भी किया जायेगा।
श्री गर्ब्याल  ने बताया कि नैनीताल जनपद के 70.157 प्रतिशत भूभाग में विभिन्न प्रकार के वन क्षेत्र मौजूद है। इन वन क्षेत्रो की अपनी महत्ता एवं आकर्षण है। किन्तु पर्यटन गतिविधियो को बढोत्तरी होने के कारण नैनीताल तथा अन्य सम्पर्क मार्गो की विशेष महत्ता हो गई है। नैनीताल के इन सम्पर्क मार्गो के दोनो ओर अधिकांश चीड के वन स्थित है। चीड वनो की अपनी विशेषता के कारण मई जून मे इनकी पत्तियां (पिरूल) के गिरने का क्रम जारी रहता है तथा रास्ते पिरूल से भर जाते है। उन्होने कहा कि पिरूल की ब्रिकी के लिए लालकुआं स्थित सेन्चुरी पेपर मिल से वन विभाग का अनुबन्ध होने जा रहा है। जिसके तहत सेन्चुरी पेपर मिल बाॅयलर के प्रयोग के लिए 40 टन प्रतिदिन पिरूल खरीदेगा। मिल प्रबन्धन द्वारा तीन रूपये किलो पिरूल का भुगतान किया जायेगा। जबकि दो रूपये किलो का भुगतान वन विभाग द्वारा किया जायेगा। इस प्रकार पांच रूपये किला पिरूल का भुगतान होगा। उन्होने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के वन क्षेत्रोें से स्वयं सहायत समूहों से पिरूल एकत्र कराकर सेन्चुरी पेपर मिल को दिया जायेगा। इसके साथ ही पेपर बनाने वाली उधमसिह नगर की मल्टीवाल फैक्ट्री, चीमा पेपर मिल तथा हरिद्वार जनपद की पेपर मिलो से पिरूल क्रय किये जाने के लिए वार्ता की जायेगी। श्री गब्र्याल ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों की बाॅयलर के लिए भी पिरूल का उपयोग किया जाना आवश्यक होगा। उन्होने बताया कि जनपद की सेन्चुरी पेपर मिल प्रतिवर्ष 14 हजार टन पिरूल क्रय करने लिए तैयार है। जिलाधिकारी श्री गर्ब्याल ने बताया कि जिले मे अधिकांश वन पंचायतें कार्यरत है। इन वन पंचायतो को इको-टूरिज्म विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। इन वन पंचायतो को कैम्पा, मनरेगा, जायका, जिला योजना से धनराशि की व्यवस्था की जायेगी। उन्होने कहा कि वन पंचायतोें को सक्षम एवं आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जायेंगे ताकि वन पंचायतेें इको-टूरिज्म के क्षेत्र के अलावा वनाग्नि को रोकने मे सक्रिय योगदान कर सकें। इससे पूर्व वनाग्नि के रोकथाम के सम्बन्ध में कलक्ट्रेट सभागार मे प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे जिले के वनाधिकारियो के अलावा उपजिलाधिकारी विवेक राय, विनोद कुमार,अनुराग आर्य,ऋचा सिह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार आदि ने प्रतिभाग किया। बैठक मे अधिकारियों को वनाग्नि के सम्बन्ध में बनाई गई कार्ययोजना की जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी दिनकर तिवारी तथा टीआर बीजूलाल द्वारा दी गई।  

SendShare15Tweet9
Previous Post

हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकताओ की बैठक आयोजित,वेलेंटाइन डे पर अश्लीलता करने बालो किया जाएगा विरोध

Next Post

कैबिनेट मंत्री ने किया 67.96 लाख से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Next Post
कैबिनेट मंत्री ने किया 67.96 लाख से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री ने किया 67.96 लाख से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

0
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों के चेहरे खिले जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

0

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों के चेहरे खिले जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

December 4, 2025

एक बार फिर से नैनीताल पुलिस स्थानांतरण जानें पूरी सूची

December 4, 2025

तड़के सुबह से ही नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में

December 1, 2025

डीजे वाले बाबू को रात्रि में 12.30 बजे के बाद डीजे बजाना पड़ गया महंगा,

December 1, 2025

Recent News

गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी पर किसानों के चेहरे खिले जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार

December 4, 2025

एक बार फिर से नैनीताल पुलिस स्थानांतरण जानें पूरी सूची

December 4, 2025

तड़के सुबह से ही नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में

December 1, 2025

डीजे वाले बाबू को रात्रि में 12.30 बजे के बाद डीजे बजाना पड़ गया महंगा,

December 1, 2025
CORBET BULLETIN

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!