• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Wednesday, July 9, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

सीएम पहुंचेंगे 26 अक्टूबर को सरोवर नगरी

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
October 24, 2020
in TODAY, NAINITAL, UTTARAKHAND
सीएम पहुंचेंगे 26  अक्टूबर को सरोवर नगरी
46
SHARES
217
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

आर्टिफिशल इंटेलीजैंस बेस्ट रियल टाइम लेक मानिटरिंग सिस्टम का जल्द किया जाएगा शुभारंभ

संवाददाता युसूफ वारसी

नैनीताल – जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने वाले युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल जनसामान्य के बीच में अच्छे लोक सेवक के रूप मे लोकप्रिय हैं। उनका मानना है कि खुशहाल जिन्दगी बसर करने के लिए बेहतर विकास,स्वास्थ्य और चिकित्सा जरूरी है। इन सेक्टरों मे जिलाधिकारी श्री बंसल का विशेष फोकस रहा है। उन्होने सरकारी अस्पतालो, सरकारी विद्यालयों की जहां दशा व दिशा बदली है वही जिले के सुदुरवर्ती दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को भी आधुनिकतम तथा हाईटैक बनाने मे विशेष सराहनीय कार्य किये है।

उनके कार्यो की जहां जनसामान्य मे चर्चा है वही सरकार के मुखिया भी उनके कार्यो की खुले मंचों से सराहना कर चुके है। भारतीय संस्कृति के अनुसार किसी भी नेक कार्य का प्रारम्भ या समर्पण शुभ अवसरों पर किया जाता है। मौजूदा दौर में पावन पर्वों का शुभ मुहुर्त चल रहा है। इस शुभ समय में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत सोमवार 26 अक्टूबर को सरोवर नगरी पहुचकर जिलाधिकारी द्वारा किये गये लोक कल्याण के कार्यो का लोकार्पण व शुभारम्भ करेंगे।

जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री सोमवार को एक करोड की लागत से नैनीझील संरक्षण हेतु यूएनडीपी सहायतित आर्टिफिशल इंटेलीजैंस बेस्ट रियल टाइम लेक मानिटरिंग सिस्टम का शुभारम्भ करेंगे। उन्होने बताया कि इस परियोजना का उददेश्य अन्तर्जलीय वनस्पति एवं जीव जन्तुओं के जीवन हेतु अनुकूल पर्यावरण विकास, झील के पारिस्थितिक तंत्र का संरक्षण तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ नैनीझील हेतु क्षमता विकास करना है।

उन्होने बताया कि इस प्रोजेक्ट में दो वाटर क्वालिटी फ्लोटिंग स्टेशनस विथ प्रोटियस सेंसर्स पम्प हाउस मल्लीताल तथा एरिएशन प्लांट तल्लीताल में स्थापित किये गये है। इस प्रणाली के जरिये डाटा लोगर साफ्टवेयर द्वारा आंकडों का शोधन एवं विशलेषण एलइडी स्क्रीनों द्वारा सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया जायेगा। एसएमएस अल्र्ट तथा मोबाइल ऐप द्वारा पर्यटको तथा शहर के वाशिंदो को झील के रासायनिक अवयवों की जानकारी दी जायेगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजकीय बीडी पाण्डे चिकित्सालय पुरूष नैनीताल में उच्चीकृत स्वास्थ्य सेवाओं का भी लोकार्पण करेंगे। उन्होने बताया कि सोबन सिह जीन बेस चिकित्सालय के बाद जनपद मुख्यालय में राजकीय चिकित्सालय के तौर पर बीडी पाण्डे चिकित्सालय गुजरे 125 वर्षो से स्वास्थ्य सेवायें दे रहा है। बदलते दौर मे इस चिकित्सालय मे आधुनिकतम एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से चिकित्सालय मे आधुनिकतम एक्सरे मशीन, आधुनिक अल्ट्रासाउन्ड मशीन, टूनैट, आधुनिक प्रसव कक्ष,मय न्यूबेबी कक्ष, वेंटीलेटर युक्त गहन चिकित्सा कक्ष, नवनिर्मित शौचालय, रैनसैड, टाइल फ्लोरिंग, प्रतीक्षा हेतु विश्राम सुविधायें, उच्चीकृत जनसुविधओ तथा चिकित्सालय की अन्य नवाचारी सेवाओं का लोकार्पण करेंगे। उन्होने बताया कि चिकित्सालय मे आने वाले मरीजों तथा राजकीय परिसरों आने वाले लोगों को स्वच्छ, शुद्व,ताजा भोजन रियायती दरोे पर मिले इसके लिए स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से हिलांस किचन प्रारम्भ किये गये है। चिकित्सालय मे स्थापित हिलांस किचन का लोकापर्ण मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीताल नगर एवं आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजो को पर्वतीय क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयो मे ही शासकीय दरों पर विशिष्ट जांच सेवा उपलब्ध होगी तथा जांच सेवाओ का आधुनिकीकरण होने से विभिन्न गम्भीर बीमारियों मे सही डाइगनोसिस कर मरीजो का बेहतर उपचार किया जा सकेगा। गर्भवती महिलाओ को सुरक्षित एवं बेहतर प्रसव एवं जच्चा बच्चा केयर सेवायें उपलब्ध होंगी।जिलाधिकारी श्री बंसल ने अपने अल्प कार्यकाल में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, बाल विकास,महिला विकास के साथ ही बेटी बचाओ, सरकारी भवनों के सौन्दर्यीकरण,वालपेंटिग, स्वंय सहायता समूहों के सुदृढीकरण के जरिये महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैै। स्वास्थ विभाग का आधार स्तम्भ कहे जाने वाले आशा कार्यकत्रियों की बेहतरी के लिए जिले चिकित्सालयो मे आशा घर भी स्थापित किये हैं। स्पष्ट सोच एवं ऊंचा लक्ष्य तय कर उसे हासिल करना श्री बंसल कीे फितरत है। जनकल्याण के लिए उनका चिंतन एंव मंथन निरंतर गतिमान है।

SendShare18Tweet12
Previous Post

इस बार नहीं निकलेगा ईद मिलादुन्नबी व भगवान वाल्मीकि पर्व पर झांकिया व जलूस

Next Post

डेलापीर चौराहा के पास खुले नाले में गिरी एक गाय

Next Post
डेलापीर चौराहा के पास खुले नाले में गिरी एक गाय

डेलापीर चौराहा के पास खुले नाले में गिरी एक गाय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022

TAVI तकनीक बदल रही है हृदय रोग उपचार का तरीका

0
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0
खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

खिचड़ी कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही 2 नेताओं ने समर्थकों के साथ किया विरोध

0
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0

TAVI तकनीक बदल रही है हृदय रोग उपचार का तरीका

July 8, 2025
अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋर्षि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी बने अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, ऋषिवर कृष्ण चंद्र काण्डपाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

अंतर्राष्ट्रीय सप्तऋर्षि अखाड़ा परिषद के महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी बने अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, ऋषिवर कृष्ण चंद्र काण्डपाल जी राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

July 2, 2025

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

June 27, 2025
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता कर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रेस वार्ता कर अतिक्रमण मामले में प्रशासन की कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल

June 23, 2025

Recent News

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!