संवाददाता शाहिद अंसारी

13 लाख सरकारी पैसे का सचिव व ग्राम प्रधान ने किया गबन उच्च अधिकारियों के आदेशों पर पुलिस ने भेजा जेल
विकासखंड शेरगढ़ के ग्राम मानपुर पूर्वी में सरकारी शौचालय के लिए आया हुआ पैसे को ग्राम प्रधान और सचिव ने गबन कर लिया जब ग्रामीणों ने शिकायत की तो शासन के स्तर पर उपरोक्त की जांच हुई तो ग्राम प्रधान और सचिव उस में दोषी पाए गए जिनके खिलाफ वर्ष 2019 में मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर एडीओ पंचायत शेरगढ़ द्वारा थाना शेरगढ़ में भ्रष्टाचार का एक मुकदमा पंजीकृत हुआ था प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर पूर्वी में
Vol-2 ,116 शौचालय के लिए सरकार की ओर 13 लाख 92 हजार रुपए की धनराशि प्राप्त हुई थी जिसमें ग्राम प्रधान वीरेश देवी और सेक्रेटरी सूरज पाल सिंह ने छह लाख दो हजार सत्ताईस रुपए सरकारी धन का गबन कर लिया। ग्राम प्रधान और सचिव पिछले 6 माह से फरार चल रहे थे थानाध्यक्ष शेरगढ़ के निर्देशन में उप निरीक्षक मारूफ ने सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
