
रिपोर्टर अतुल अग्रवाल हल्द्वानी नैनीताल
हल्द्वानी कोरोनाफूडवॉरियर आज लगातार बिना रुके बिना थके 14 वें दिन भी भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष श्री नवीन पंत जी के नेतृत्व में मोदी टिफन एवं मोदी किट का वितरण किया गया। आज के मोदी टिफिन वितरण में मुख्य रूप से नैनीताल जिले के सम्मानित जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री प्रदीप बिष्ट जी का भी मार्गदर्शन हमें प्राप्त हुआ।इस दौरान जिलाध्यक्ष जी ने सभी को प्रशासन के नियमो के अनुसार सामाजिक दूरी एवं लॉक डाउन का पालन करते हुए गरीब एवं निर्बल असहाय व्यक्तियों की मदद करते रहने को कहा साथ ही साथ उन्होंने नगर हल्द्वानी (उ ०) मंडल द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की जम कर प्रशंसा की।

साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को PM CARES FUND मैं अधिक से अधिक लोगों द्वारा सहयोग करवाने का आह्वान किया। एवं अपने हाथों से गरीबों को भोजन भी वितरित कर टीमों को रवाना किया। नगर अध्यक्ष (उ ०) श्री नवीन पंत जी ने जिलाध्यक्ष जी का आभार व्यक्त किया। इस तरह आज लगभग 2 मोदी किट एवं 520 मोदी टिफिनों का वितरण किया गया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष आदरणीय श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी नगर महामंत्री श्री दिशांत टंडन, ,नगर मंत्री श्री आनंद आर्य,, सोशल मीडिया प्रभारी श्री विक्रम सिंह अधिकारी,प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री पलक ठाकुर, सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस कार्य में सहयोग किया। इस तरह आज लगभग 528B लोगों की भूख मिटाने का कार्य नगर मंडल हल्द्वानी (उ ०) द्वारा किया गया। #मोदीटिफिनमोदीकिचनमोदी_किट
