
संपादक कॉर्बेट बुलेटिन मुस्तज़र फारूकी20 लाख दिए उधार-अब नहीं मिल रहे वापस।

कालाढूंगी। कालाढूंगी वार्ड नम्बर 7 निवासी चंद्र मोहन जोशी ने भी थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसकी और भुवन गिरी गोस्वामी की घनिष्ट मित्रता है। भुवन ने मुझसे कहा कि मैने कुछ लोगों का पैसा देना है। मुझे कुछ पैसा उधार दे दो इस लिए मैने कभी चैक व कभी नकद के रूप में भुवन और उसके भाई राजेंद्र को कुल मिलाकर 20 लाख रुपया उधार दिया है। जो पैसा यह दोनों भाई लौटाने को तैयार नहीं हैं। चंद्र मोहन जोशी ने थाने में तहरीर देकर उसका पैसा दिलवाए जाने की गुहार लगाई है।












