
मोहम्मद उस्मान अंसारी
4 किलो 440 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त मय मोटर साइकल के गिरफ्तार एस.ओ.जी. और टनकपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

रिपोर्टर :मोहम्मद उस्मान अंसारी
आज दिनांक 08-03-2020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री लोकेश्वर सिंह महोदय के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर मादक पदार्थो के तस्करों के विरूद्ध प्रबल सूचना संकलन कर एस.ओ.जी एवं थाना टनकपुर पुलिस द्घारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए चैकिग के दौरान एक मोटर साईकिल रजि० नं० UK 06V 9451 सहित मनिहारगोठ- बिचई तिराहे पर मौ० रिजवान पुत्र मौ० मुश्ताक निवासी वार्ड नं० 05 इस्लामनगर कोतवाली खटीमा जनपद ऊ० सि० नगर को गिरफ्तार किया गया इसके कब्जे से मटमैलें रंग के बैग से 4 किलो 440 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई अभि० ने पुछताछ में बताया कि नेपाल से चरस लाकर खटीमा क्षेत्र में बेचता था अभियुक्त के विरूद्ध एन०डी०पी०एस० एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत कोतवाली टनकपुर में मुकदमा दर्ज कर विस्तृत पुछताछ जारी है,नियामानुसार माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा !
पुलिस टीम:-
1- श्री विपिन चन्द पन्त CO टनकपुर महोदय
2-श्री विरेन्द्र रमोला (SOG प्रभारी )
3- श्री योगेश दत्त SSI टनकपुर
4- का.दीपक प्रसाद (SOG)
5- का.मतलूब खान (SOG)
6- का. धर्मवीर सिंह (SOG)
7.का.मनोज बैरी SOG
8- का.राकेश रौकली SOG
9- का.सद्दाम हुसैन सर्विलांस
10- का.भुवन पाण्डे सर्विलांस
11- का.शाकिर अली ps टनकपुर
12- का.बिहारीलाल Ps.टनकपुर











