
रिपोर्टर- जफर अंसारी लालकुआं 58 पाउच अवैध कच्ची शराब एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना के साथ युबक को किया गिरफ्तार

लालकुआं मंगलवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लाल कुआं और एंटी ड्रग्स प्रभारी श्रीमान वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली लाल कुआं के दिशा निर्देशन पर एक शराब तस्कर रोशन सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी नजीबाबाद धोरा डैम थाना किच्छा को 58 पाउच अवैध कच्ची शराब और एक मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना के साथ कच्ची शराब का अवैध परिवहन करते हुए चौड़ा घाट रावत नगर प्रथम बिंदु खट्टा से पकड़ा गया थाना हाजा लाकर मुकदमा पंजीकृत किया गया

नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा गिरफ्तारी और बरामदगी टीम में एस आई चंद्रशेखर जोशी कॉस्टेबल तरुण मेहता कॉस्टेबल सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे












