कालाढूंगी, नैनीताल से लौट रहे कालाढुंगी मे आयोजित भाजपा कार्यकताओ ने मुलाकात कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मदन कौशिक का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। मंगलवार को देर रात एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट हुई कुछ देर तक कार्यक्रम शुरू हुआ। पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कौशिक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बेहतर काम कर रही है। गरीबों के साथ ही समाज के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिसे विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। केंद्र और भाजपा सरकार के बेहतर काम काज को लोग पंसद कर रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कौशिक का भव्य स्वागत किया। साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर भी कौशिक को अवगत कराया जैसे कालाढुंगी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड मशीनों के बारे भी आवत कराया गया इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष पुष्कर कत्यूरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, वार्ड सभासद पूरन जोशी, गोपाल बुधलाकोटी, हरीश मेहरा, कैलाश बुधलाकोटी, महमूद हसन बंजारा, आदि मौजूद थे।।।