
कालाढूंगी। शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा के नयागांव चंदन सिंह में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत के नेतृत्व में घर-घर तिरंगा वितरण किया और स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कोटाबाग मंडल मंत्री देवेंद्र बिष्ट जी, मंडल के महामंत्री विनोद बुधलाकोटी , किसान मोर्चा के अध्यक्ष विक्रम जंतवाल ,राजेंद्र सिंह मेहता,पान सिंह राणा ,हरीश नैनवाल ,नारायण सुयाल , रवि कंबोज जी, लक्ष्मण सिंह भंडारी जी,मोहन भंडारी ,हिमांशु ,आकाश जी समेत ग्राम वासी उपस्थित रहे।

