हल्द्वानी में आज बुद्ध पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अग्नीपथ योजना को लागू करने के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सभा कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका दहन किया|
सभ में वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी सेना में भर्ती अग्निपथ योजना (टूर ऑफ ड्यूटी) छात्रों-नौजवानों के खिलाफ है। 4 साल की अस्थायी नौकरी का छात्र विरोध कर रहे हैं। हल्द्वानी में 17 जून को हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और 400 नौजवानों पर मुकदमे दर्ज कर दिया| जो न्याय संगत नहीं है|
केंद्र की मोदी सरकार 4 साल की अग्निपथ योजना के जरिये नौजवानों को छलने का काम कर रही है। देशभर में विभिन्न विभागों में 60 लाख पद खाली पड़े हैं। ऐसे में विभिन्न विभागों में अग्निवीरों को नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण की बात धोखा है। केंद्र सरकार के मंत्री अग्निवीरों को 4 साल बाद 20 लाख के सपने बेच रहे हैं, इस बढ़ती महंगाई में रिटायर के बाद अग्निवीर इस पैसे से शादी करे, मकान बनाये, अन्य पारिवारिक जिम्मेदारी निभाये या अपना नया रोजगार बनाये। यह बात साफ दिखाती है कि ये 20 लाख रुपये सरकारी शिगूफेबाजी ही है।
सभा में सरकार से मांग कि गयी की केंद्र सरकार TOD यानी अग्निपथ योजना को रद्द करे, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस हों। छात्रों-युवाओं का दमन बंद किया जाये।
सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के मोहन ने कहा कि किसी भी देश की सुरक्षा सबसे बेहतर और सर्वोच्च बलिदान देकर देश की जनता ही कर सकती है। सरकार का भरोसा हथियारों पर है, ये हथियार भी तमाम निजी कंपनियों की मुनाफे के हिसाब से बनाये जाएंगे। लूट और अन्याय पर टिकी इस मुनाफाखोर पूंजीवादी व्यवस्था में मेहनतकश जनता की आवाज संघर्ष के बाद ही सुनी जाती है।
पछास से महेश ने कहाँ कि सरकार को इस योजना को तुरंत रद्द कर 4 साल से रुकी भर्तियों को पूर्व की भांति सेना में भर्ती को चालू करें और हल्द्वानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे नौजवानों के ऊपर उत्तराखंड पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया जिसका विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों के ऊपर दर्ज मुकदमों को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए | प्रदर्शन करना छात्रों का जनवादी अधिकार है| छात्रों की मांग सुनने के बजाय उनके आंदोलन का दमन करने का प्रयास किया| इस तरीके की कार्रवाई सीधी से लोकतंत्र की हत्या है|
इस दौरान कार्यक्रम में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन से मोहन मटियाली, परिवर्तनकामी छात्र संगठन से महेश, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र से रजनी जोशी आदि ने इस पूरी घटना की घोर निंदा करते हूए पुतला दहन किया|
कार्यक्रम में उपस्थित टी आर पांडे, महेश, रजनी, मोहन, शेखर, रईस, प्रकाश, रियासत, वासिद, सुनील सहित अनेक लोग उपस्थित थे। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन द्वारा-मोहन मटियाली 9761494127