दिल्ली, इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां एनसीआर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। जिसके चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है बाहर निकलना बहुत बड़ी बात है घर के अंदर भी रहकर वक्त गुजारना मुश्किल होता जा रहा है तो दूसरी तरफ भविष्यवाणी ने लोगों की नींद उड़ा दी है।इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश जारी रहेगी।
इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में गरमी अपने चरम पर रहेगी। मौसम विभाग के अनुसर उत्तर-पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में गर्मी पड़ने की संभावना है। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में नौ जून तक लू चलेगी। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
रविवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रही है। मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को छू गया, जबकि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कम से कम सोलह शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मुंगेशपुर वेधशाला में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइएमडी ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी द्वारा अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज के साथ बारिश होने का है अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि 8 से 10 जून के दौरान मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने सोमवार को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
कर्नाटक, केरल, माहे में गरज और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आइएमडी ने सोमवार को तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। अब देखना यह होगा भविष्यवाणी कब और कहां तक सही बैठती है ऐसी भविष्यवाणी कई बार हो चुकी है और सही भी बैठी है कई भविष्यवाणी सटीक नहीं हो पाई है।