नगर निगम प्रशासन के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने किया अनशन
रिपोर्टर समी आलम
हल्द्वानी देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारियों संघ द्वारा नगर निगम प्रशासन के सफाई कर्मचारियों की मांगों को अनदेखी करने के संबंध में आज सफाई कर्मचारी अनशन पर बैठे जिसमें मुकेश सैनी व विश्वास चौहान शाखा संगठन मौजूद रहे आज 24 घंटे के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे हैं साथ ही प्रदेश के उपाध्यक्ष चौधरी अमरदीप ने कल इस मामले मे मेयर महोदय के साथ वार्ता भी की मगर किसी की मांग पर सहमति नहीं बनी.. जिसमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमरदीप चौधरी जी ने नगर निगम प्रशासन की घोर निंदा कि….इस विषय पर संघ के संस्थापक श्री बाके लाल बिहारी जी ने कहा कि नगर प्रशासन सफाई कर्मियों की समस्याओं को अनदेखी कर रहा है..जब तक सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं होगा यह श्रमिक अनशन चलता रहेगा ..जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी ..धरना स्थल पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष रोहित मसीह , अशोक चौधरी महामंत्री रामू भारती, विजय तोमर विजयपाल अमित, राजेश भारती श्याम गणेश खन्ना आदि कर्मचारी मौजूद रहे
