![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2020/01/d00de62d-706d-427d-96fa-ce69200622d5-1-918x1024.jpg)
मोहम्मद उस्मान अंसारी सितारगंज
स्थान: सितारगंज
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
एंकर :आज सितारगंज मैं किया महिलाओं ने चक्का जाम तो वही सैकड़ों महिलाओं ने आकर थाने के सामने रोड पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन सितारगंज थाने के सामने लगा रोड पर जाम स्थानीय पुलिस प्रशासन भी महिलाओं को हटाने में रहा असमर्थ तभी महिलाओं ने एकजुट होकर नारे लगाने शुरू किए अभी तो ली अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए महिलाएं कहने लगी हम चारों तरफ की रोड जाम कर देंगे और इसके लिए हम चिंती मजरा चौराहे पर जाकर के जाम लगाएंगे महिलाओं की मांग थी कि हमारे घर वाले अंबुजा कंपनी के अंदर लंबे समय से कार्य करते चले आ रहे हैं जहां पर उनको कम सैलरी दी जा रही है और इसी के साथ हमारी और भी मांगे है जो कि बिल्कुल जायज है कंपनी मालिक अधिकारी हमें लगातार 3 वर्षों से आश्वासन दिए जा रहे हैं
कि हम आपकी मांगे पूरी करेंगे हमारे घर वालों की मांगे पूरी ना होने पर कंपनी के सभी वर्करों ने अंबुजा कंपनी के सामने ही तीन दिनों से धरना दे रखा था जिनको आज पुलिस प्रशासन ने जबरदस्ती उठाकर गाड़ियों में बैठा कर अलग-अलग चौकियों में व थाने में भेज दिया है और हमारे को बताया नहीं गया कि हमारे घर वालों को कहां भेजा है हमारी यह मांग है कि हमारे घर वालों को जल्द से जल्द छोड़ा जाए वरना हम जाम लगाएंगे उसको नहीं खोलेंगे चिंती मजरा चौराहे पर महिलाओं ने बड़े जोर शोर के साथ जाम लगाया
गाड़ियां रॉकी जिसकी वजह से गाड़ियों का आना-जाना हुआ अवरुद्ध तो वहीं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को आया पसीना मौके पर पहुंची महिला पुलिस फोर्स जिन्होंने बड़ी मशक्कत के साथ महिलाओं को हटाना शुरू किया लेकिन महिलाएं हटने को तैयार नहीं थी इस बीच पुलिस प्रशासन और महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की भी हुई तो कुछ लोग वहां तमाशबीन बने तमाशा देख रहे थे चिंती मजरा चौराहे पर बहुत बड़ी तादात में भीड़ जमा थी पुलिस प्रशासन की बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया
गाड़ियों का आना जाना शुरू किया गया मौके पर पहुंचे सीओ साहब ने महिलाओं को समझाया कि आप चक्का जाम ना करें इससे शहर का माहौल बिगड़ सकता है और हम आपको हर तरीके से सहयोग करेंगे तो वहीं कुछ महिलाओं का कहना था कि हमें सी ओ साहब ने 1 घंटे का समय दिया है हम आपके घर वालों को छोड़ देंगे और वह सब महिलाएं कह रही थी कि अगर हमारे घर वाले वापस नहीं आए तो हम 1 घंटे बाद दोबारा फिर से जाम लगाएंगे इतना होने के बाद बड़ी मुश्किल से पुलिस प्रशासन ने हालात पर काबू पाया
वाइट :अंबुजा कंपनी के वर्कर की पत्नी की
रिपोर्टर : मोहम्मद उस्मान अंसारी की रिपोर्ट सितारगंज से
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)