


जाकिर अंसारी संपादक कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी

भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय देहरादून में महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ. बैठक को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना बागड़ी ने संबोधित किया, बैठक में मुख्यत: आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर के गहनता से चर्चा हुई.

बैठक के दौरान मुख्यत: 8 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महानगर महिला मोर्चा देहरादून द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम् को दिनांक 12 मार्च को वरिष्ठ भाजपा नेत्री रहीं स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज जी की स्मृति में महिला सम्मान समारोह के आयोजन को मनाए जाने पर भी विस्तृत से चर्चा की गई।
