रिपोर्टर-मुस्तज़र फारूकी
हल्द्वानी के हरीपुर नायक के एक निजी बैंक्वेट हाल मे प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा नेता विकास भगत का भाजपा के कार्यकर्ताओ ने फूलो से स्वागत किया और विकास भगत के उज्जवल जीवन की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ठ ने विकास भगत को प्रवक्ता बनने पर शुभकामनायें देते हुऐ सरकार की जन कल्याण कारी नीतियों को और पार्टी की रीति नीतियों को जनता तक ले जाने का आह्वान करते हुऐ कहा की विकास भगत एक ऊर्जावान नेता है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के रूप मे विकास ने भाजपा से युवाओं को अच्छी संख्या मे जोड़ा।
इस अवसर पर नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ठ ने विकास को बधाईया देते हुऐ कहा की विकास एक अच्छे कार्यकर्त्ता है और अब प्रवक्ता का कार्य अच्छे से करेंगे।
इस अवसर पर मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विकास भगत को शुभकामनायें देते हुऐ कहा की विकास को पार्टी कार्य का लम्बा अनुभव है जिसका फायदा विकास को प्रवक्ता पद के कार्य करने मे मिलेगा।
इस अवसर पर मेजबानी मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड ने कहा की विकास भगत की पहचान एक आदोलनकारी के रूप मे भी होती है क्युकी निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ, डॉ शुशीला तिवारी अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ, रेल सुविधा विस्तार को ले कर विकास ने एक लम्बा आंदोलन कांग्रेस सरकार मे किया।
मंडल अध्यक्ष धीरज पाण्डेय और मंडल अध्यक्ष राजू नेगी ने विकास भगत को बधाईया देते हुऐ कहा की विकास अच्छा कार्य करेंगे। उन्होंने कहा की विकास ने हल्द्वानी मे नन्ही कली हत्याकांड के समय पूरी फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट गठन की मांग और हत्यारो को फांसी की मांग से हरीश रावत की कांग्रेस सरकार को हिला कर रख दिया था और सरकार ने बदले की कार्यवाही करते हुऐ विकास भगत को गंभीर धाराओं मे मुकदमे दर्ज कर जेल तक भेजा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर भाजपा नेता महेश खुलबे का स्वागत किया।इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम मे बोलते हुऐ प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी देने पर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और संगठन महामंत्री अजेय कुमार का आभार व्यक्त किया।
प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की आज पुष्कर सिंह धामी के एक वर्ष पुरे हुऐ है जो शानदार और अभूतपूर्व रहे है। इस एक वर्ष मे पुष्कर सिंह धामी सरकार ने जनता की तमाम जन आकांशाओ को पूर्ण किया है।जनता ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया, आज वह उम्मीद और विश्वास पर पुष्कर सिंह धामी खरे उतर रहे है।
प्रदेश को नकल माफियाओं के रैकेट से मुक्ति दिलाने के लिए आज प्रदेश मे भारत का सब से कठोर नकल विरोधी कानून लागू हो चुका है। पुष्कर सिंह धामी की ही सरकार है जिसमें युवा बिना नकल के भय के शांत मन और बिना तनाव के परीक्षा दे सकता है।
इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की आज प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर कार्य चल रहा है। प्रदेश के अंदर कठोर धर्मांतरण कानून लागू किया जा चुका है।
विकास ने कहा की उत्तराखंड सरकार के बजट से सरकार की समाज के हार वर्ग हो साथ ले कर चलने की मंशा साफ है।
आज प्रदेश मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से G20 का सम्मलेन आयोजित हो रहा है जो उत्तराखंड को विश्व पटल पर पहचान दिलाएगा जिस से उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक व योग की राजधानी बनने में मदद मिलेगी और कोर्बेट को विश्व मे पहचान मिलने से पर्यटन से राजस्व में वृद्धि होगी और स्वरोजगार बढ़ेगा।
इस अवसर ने विकास भगत को प्रवक्ता बनने पर बधाईया देते हुऐ कहा की विकास भगत युवा मोर्चा के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है जिनके जमीनी कार्य का फायदा भाजपा को मिलेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री नवीन भट्ट ने कहा की भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कोविड़ काल मे अहसाह लोगो की रिकॉर्ड सहायता की। कोविड़ काल मे विकास भगत ने जगह जगह 140 दिन तक लगातार सुगम, दुर्गम क्षेत्रों मे घोड़े,खच्छर से और जहा सड़के नही है वहा तक राशन पहुंचाया।विकास भगत के प्रयासों से जंगलो मे रहने वाले गरीब लोगो को आज राशन कार्ड और सरकारी राशन की सुविधा मिल रही है।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक संनवाल और कमल पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड, धीरज पाण्डेय, राजू नेगी,पूर्व जिला महामंत्री कमल नयन जोशी,कैलाश भगत,संदीप संनवाल,प्रदेश सह मिडिया प्रभारी गौरव जोशी,त्रिलोक निगाक्तिया,प्रकाश पटवाल,दीपक बिष्ठ,भुवन आर्य, महेन्द्र कश्यप, प्रमोद तौलिया, महेश खुलबे, चंदू आर्य,शान्ति भट्ट, सुमित्रा प्रसाद, प्रवीण जोशी, कंचन उप्रेती, रवि कुरिया,दिगंबर भोजक,मोहित मिश्रा, दयाल पांडे,कै.सी त्रिपाठी,सुनील जोशी,कोस्तुभ जोशी,विपिन जंतवाल,शोबन सिंह भड़,पंकज निगलतियां,प्रमोद पंत, गोविद बर्थी,कुंदन भाकुनी, कमल पड़लिया,वीरेंद्र कपकोटी, समेत कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।