जाकिर अंसारी संपादक कॉर्बेट बुलेटिन हल्द्वानी
हल्द्वानीभारतीय जनता पार्टी नगर ग्रामीण मण्डल हल्द्वानी पश्चिम के कार्यकर्ताओं द्वारा गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड ऐतिहासिक जीत
पर कालाढूंगी रोड ब्लाक आफिस के पास मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त कर आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी को बधाई दी तथा प्रचंड बहुमत देने पर गुजरात की जनता का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट नें गुजरात की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा की ऐ चुनाव आगामी लोक सभा की विराट जीत का आधार बनेगी और भाजपा 300 से अधिक लोक सभा सीट जीत कर केंद्र मे पुनः सरकार बनायेगी।
इस अवसर पर अनुशाशन समिति के अध्यक्ष दीपक मेहरा नें कहा की गुजरात मॉडल के विकास की चर्चा आज पुरे विश्व मे होती है जिसको आज गुजरात की जनता नें प्रचंड बहुमत से विजय भाजपा को दिला कर उस पर मोहर लगाई है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत नें कहा की गुजरात की जनता नें आजाद भारत के इतिहास मे गुजरात मे सब से ज्यादा सीटें और वोट प्रतिशत किसी दल को दिया तो वो दल मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भाजपा है।
कार्यक्रम में प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष दीपक मेहरा,मण्डल अध्यक्ष नवीन भट्ट, जिला महामंत्री कमल नयन जोशी जिला मंत्री प्रताप सिंह बोरा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश भगत,मंडल महामंत्री कमल पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष गणेश शाह,मण्डल महामंत्री कमल पाण्डे,मण्डल उपाध्यक्ष गणेश शाह,विपिन पाण्डेय मण्डल मंत्री चन्दन सिंह टनवाल, पार्षद गोविंद सिंह बर्ती भवान सिंह बिष्ट, हेमन्त भट्ट,पार्षद बी डी जोशी, ग्राम प्रधान बजूनिया हल्दू मनीष आर्या,बूथ अध्यक्ष कुंवर सिंह पटवाल, मनोज भट्ट सहित अनेकों कार्यक्रर्ता उपस्थित थे

