![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर-समी आलम
कांग्रेस ने दिया तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन को समर्थन
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
देहरादून, मुख्य संवाददाता
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के नाम पर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। बिना मुआवजा दिए लोगों के घरों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है।
बुधवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन और प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि धाम में बिना नोटिस दिए व्यापारियों और तीर्थ पुरोहितों के दुकान और मकान तोड़े जा रहे हैं। जोशी ने कहा की यदि मास्टर प्लान के तहत सरकार को जमीन की जरूरत थी तो पहले दुकानदारों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। साथ ही उचित मुआवजा और विस्थापन के बाद ही यह काम किया जाना चाहिए था। लेकिन सरकार ने एक तरफा कार्यवाई करते हुए, लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि तीर्थ पुरोहित इस जोर जबरदस्ती के खिलाफ डेढ़ साल से आंदोलन कर रहे हैं, अब वहां 14 अगस्त आमरण अनशन भी शुरू कर दिया है, लेकिन सरकार ने अब तक वार्ता के लिए पहल नहीं की है। इससे पहले शीतकाल में धाम के कपाट बंद रहने के दौरान वहां लोगों के घरों और दुकानों को तोड़ा गया। उन्होंने सरकार से तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों की 11 सूत्रीय मांगपत्र पर शीघ्र अमल करने की मांग उठाई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)