रिपोर्ट – समी आलम
लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरशोर से चल रही है सत्ता के इस संग्राम में हर राजनैतिक पार्टी अपने तरीके से जनता के बीच जाकर प्रचार में जुटी हुई है। इसी क्रम में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज प्रकाश जोशी ने दमुवाढूंगा क्षेत्र ने चुनावी कार्यालय का शुभारभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। इसके बाद प्रकाश जोशी ने राजपुरा में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। प्रकाश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हल्ला बोला, उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद प्रत्याशी प्रधानमत्री के नाम पर वोट मांग रहे हैं , यह बात बताने के लिए काफी है कि उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में जनता से जुड़े कामों पर ध्यान नहीं दिया। प्रकाश जोशी ने कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है क्योंकि आए दिन भाजपा के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में लोगों को अब अहसास हो गया है कि जनता की असली हितैषी कांग्रेस ही है और इस बार जनता कांग्रेस को विजयी बनाकर भाजपा को करारी शिकस्त देगी।