रिपोर्टर समी आलम
हल्द्वानी। सपा जिलाध्यक्ष अख्तर अली के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आगमन का विरोध कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष अख्तर अली ने कहा कि रेलवे भूमि अतिक्रमण के नाम पर हजारों लोगों को बेघर करने की कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री पूरी तरह चुप्पी साधे रहे। इतना ही नहीं भाजपा शासन में युवाओं के रोजगार के रास्ते भी बंद कर दिए गए। भर्ती परीक्षाओं में घोटालों ने युवाओं की उम्मीदें तोड़ी हैं। वहीं महंगाई के चलते आमजन का बुरा हाल है। कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी काम कर रही है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश सचिव वसीम सिद्दीकी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नफीस चौधरी, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष इकराम उर्फ लालू, जुनेद, आदिल, राजा खान, अयान, सलमान जावेद, सिराज, अमन, अनस ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

