


रिपोर्टर-मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी कोटाबाग। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा पारित नकल विरोधी अध्यादेश पर कोटाबाग मंडल मे युवाओं द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार और धन्यवाद प्रकट किया गया। इस अवसर पर युवाओं से 1 मार्च को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के हल्द्वानी आगमन पर धन्यवाद सभा में चलने का अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी शैलेन्द्र बिष्ठ गढ़वाली जी ने मुख्यमंत्री जन नेता श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नकल विरोधी क़ानून नकल माफिया को उखाड़ फेंकने में मदद करेगा और यह क़ानून भारत में सबसे सख्त नकल विरोधी कानून है।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा की पुष्कर धामी युवाओं की चिंता करने वाले मुख्यमंत्री है।
इस अवसर पर शशांक रावत ने कहा कि उत्तराखंड में अब परीक्षाएं शांतिपूर्ण संपन्न होंगी और नकल विहीन होंगी।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी चाहते हैं कि हर युवा के हाथ में रोजगार हो और परीक्षा में सभी को समान अवसर मिले।
कार्यक्रम मे भाजपा नेता विकास भगत ने युवाओं से अधिक अधिक भागीदारी कर हल्द्वानी चलने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री हरिश ढोढिंयाल ने किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जोगा मेहरा, प्रदेश महामंत्री रवि पाल,प्रभारी सुभम चंद,नीरज पंत,रोहित ओझा, गौरव जोशी, मोहित कांडपाल, डूंगर मेहरा, नवीन गर्जोला, नवीन पंत, भगवान तिवारी,नवीन पाण्डेय, शोभा टम्टा, कृपाल सिंह, विनोद जोशी, कमल बोहरा समेत युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे

