![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
बहेड़ी- (शामशाद उसमानी) बरेली जिले के नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा के पहली बार बहेड़ी पहुंचने पर पूर्व राजस्व राज्य मंत्री छत्रपाल गंगवार ने अपने समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष के गले में फूल मालाएं डाल कर गर्मजोशी से स्वागत किया। दुबारा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बहेड़ी जाते समय रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया।इस अवसर पर बहेड़ी बरेली के बीच में हाईवे पर कनमन के पास पूर्व राजस्व राज्य मंत्री छत्र पाल गंगवार ने अपने समर्थकों पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी गजेन्द्र सिंह,भाजपा मुस्लिम पसमांदा समाज के वरिष्ठ नेता नईम अहमद, चौदहरी ओमवीर सिंघ, प्रेमवीर सिंघ आदि के साथ फूल मलायाएं पहना कर नवागत भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष के बहेड़ी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पवन शर्म जिंदा बाद के नारों के साथ जोरदार तरीके से गले में फूल मालाएं डाल कर स्वागत किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहेड़ी सहित हर जगह के कार्यकर्ताओं का जोश देख कर प्रतीत होता है की आने वाले चुनाव में महा गठबंधन भाजपा के सामने टिकने वाला नहीं है टिकने वाला नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व को जिलाध्यक्ष की दुबारा जिम्मेदारी देने के लिए धन्यावाद करते हुए कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता आज उत्साहित है। आने वाला 2024 का चुनाव हम भारी बहुमत से जीतेंगे। विपक्षी एकता पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष कितना मजबूत है इसे पहले भी देखा जा चुका है। यह सब स्वार्थ का गठबंधन है। कब बिखर जाएगा पता भी नहीं चलेगा। जिलाध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के सामने कोई टिकने वाला नहीं है। भाजपा राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दे पर लगातार आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो नौ साल गरीब कल्याण की योजनाओं को चलाया उसको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे और पार्टी को इसका पूरा फायदा मिलेगा। संगठन की मजबूती पर जिलाध्यक्ष का कहना है कि जिले में भाजपा के संगठन और मजबूती में कोई कमी नहीं है। आने वाले समय में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।बहेड़ी पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख अमरिंदर सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख चौदरी आराम सिंघ, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी जी, गौरव मित्तल, अरुण गंगवार, अंकित गुप्ता, परम गुप्ता विकास गुप्ता आदि सैंकड़ों भाजपा नेताओं और कार्येकताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत क्या।इसके अलावा समाज सेवी भाजपा समर्थक आलोक गर्ग और अतुल गर्ग जी जी अपने प्रतिष्ठानों पर भाजपा जिलाध्यक्ष का जोरदार तरीके से स्वागत किया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)