![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
कालाढूंगी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत के नेतृत्व में जमरानी बांध को केंद्रीय मंत्रिमंडल से स्वीकृति मिलने पर मिष्ठान वितरण किया एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक तत्कालीन जमरानी बाद संघर्ष समिति के अध्यक्ष रहे बंशीधर भगत का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि जमरानी बांध के बन जाने से नैनीताल जिले के भावर, उधम सिंह नगर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की व्यवस्था हेतु जल उपलब्ध होगा जिससे किसानों को सीधे फायदा मिलेगा। साथ ही साथ भूगर्भी जल के स्तर में भी सुधार आएगा एवं क्षेत्र में पेयजल की किल्लत समाप्त हो जाएगी।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक और भगीरथ प्रयासों से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दी है।
विकास भगत ने कहा कि सासद एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा भी जमरानी बांध के मुद्दे को लोकसभा सहित विभिन्न मंचों पर उठाया गया जिस वजह से आज यह सपना साकार हो रहा है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल ने कहा कि जमरानी बांध के बन जाने से क्षेत्र में विद्युत का उत्पादन भी होगा एवं पर्यटन की संभावनाओं का विकास होगा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी ने कहा कि जमरानी बांध निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलना एक तरह से दीपावली का उपहार स्वरूप है। जमरानी बांध के बन जाने से कुमाऊं के विकास को नए आयाम मिलेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी ने कहा कि तत्कालीन जमरानी संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक बंशीधर भगत ने सबसे पहले 1985 मे जमरानी बांध निर्माण की अलख जगाई और आंदोलन शुरू किया परंतु तबकी कांग्रेस सरकारों ने इस जनहित के मुद्दे को अनदेखा किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड मे वन मंत्री रहते हुए बंशीधर भगत ने जमरानी बांध के गंभीरता से प्रयास किये। और बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सांसद अजय भट्ट ने बंशीधर भगत की इस मुहिम को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री तक पहुंचा।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विनोद बुडलाकोटी ने किया
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बुडलाकोटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र डिगारी,हरीश मेहरा,दिवान सिंह बिष्ट,दीवान सिंह बिष्ट,महेंद्र सिंह दिगारी,मोहन सिंह खोलिया,नवीन पाण्डेय, अखिलेश वर्मा,पूरन चन्द्र जोशी,मोहन चंद्र पांडेय,भुवन कुमार टम्टा, कैलाश बुढलाकोटी, जगदीश बुढलाकोटी, मनोज पेटशाली, समेत गणमान्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)