कालाढूंगी। नए कृषि कानून के खिलाफ जारी किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए का कांग्रेसीयो ने मुख्य बसस्टैंड पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का पुतला फूंका। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने कृषि बिल वापस लेने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती के नेतृत्व में कांग्रेसी मुख्य कार्यालय में एकत्रित हुए। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि बिल को चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया। कहा कि कृषि अध्यादेश लाने से पूर्व ना तो किसानों की राय ली गई और ना ही किसी संगठन को विश्वास में लिया गया। किसी ने भी कृषि अध्यादेश लाने की मांग नहीं की। पहले भी खुले बाजार में किसान अपना उत्पाद बेचते थे। केंद्र सरकार किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक के लिए लड़ रहे किसानों पर सरकार जुल्म कर रही है। इसके बाद कांग्रेसियों ने कृषि मंत्री तोमर के पुतले को आग के हवाले कर दिया।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रोजाना डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। कहा कि बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष वाकिल अहमद, गिरीश भट्ट, विक्रम सामंत, मोहम्मद दानिस, नदीम अहमद, हरीश मेहरा, अर्णव कंबोज,ताहिर कादरी, सलमान बरसी, हाजी जलील अहमद, मोहम्मद जुनैद, कार्यकर्ता मौजूद थे ।