


रिपोर्टर युसूफ वारसी

ट्रांसपोर्टरों की समस्यायों के लिए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मण्डल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मिला
हल्द्वानी – ट्रांसपोर्टरों की समस्यायों के संबंध मै आज देवभूमि उद्योग व्यापार का एक प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर के नेतृत्व मै बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक बंशीधर भगत जी से उनके आवास मै मिला। प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर व प्रभारी यातायात नरेंद्र भोर्याल ने बंसीधर भगत को ट्रांसपोर्टरों की समस्यायों के सम्बन्ध में पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। ट्रांसपोर्टरों की प्रमुख मांग :
1 ) सभी प्रकार के वाहनों का टैक्स नौ माह अर्थात दिसंबर 2020 तक माफ किया जाय।
2 ) व्यवसायिक बैंकों ,अन्य बैंकों द्वारा दिए गए ऋण पर सभी प्रकार की किस्तों पर नौ माह यानी दिसंबर 2020 तक छूट दी यी जाय
3 ) पुलिस प्रशाशन द्वारा चेकिंग के नाम पर वाहन स्वामियों,वाहन चालकों का बेवजह उत्पीड़न बन्द किया
जाय,चालान के नाम पर 500 रुपए की वसूली बन्द क़ियी जाय
4 ) सी पी यू द्वारा व्यावसायिक वाहनों के शहर के बाहर भी चालान किए जा रहे है उसे रोका जाय
5 ) आर टी ओ मै वर्तमान मै टैक्स जमा करने पर कोविड 19 (कोरोनाकाल) की भी पेनाल्टी लीयी जा रही है जबकि सरकार ने कोरोना काल मै टैक्स जमा न करने पर कोई पेनाल्टी न लेने की बात कही थी।
ट्रांसपोर्टरों ने भगत से कहा कि उनकी हालत बहुत खराब है। हल्द्वानी से अगर पिथौरागढ़ ,बागेश्वर,धारचूला ट्रक जाता है तो उसको पहले लौटते समय खड़िया, लकड़ी, लिसा, आदि मिल जाता था। आजकल एक तरफ बिल्कुल खाली आना पड़ता है। ट्रक का खर्चा भी नहीं निकल रहा है। पुलिस जगह जगह चालान वसूली अलग कर रही है। बंशीधर भगत ने ट्रांसपोर्टरों की समस्यायों को ध्यान से सुना। भगत ने मुख्य मंत्री,आयुक्त, परिवहन आयुक्त, डीआईजी व सम्बंधित अधिकारियों से बात कर समस्यायों को हल करने की बात कही है। प्रतिनिधि मण्डल मै महासचिव यातायात दया किशन शर्मा, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, प्रदेश संघठन मंत्री जसपाल सिंह कोहली, यातायात नगर अध्यक्ष राजकुमार नेगी, नगरनिगम प्रभारी राजेन्द्र नेगी, नवीन मेलकानी,दर्शन खेतवाल, मोहन मेहतोलिया, आदि शामिल थे।
