


रिपोर्टर युसूफ वारसी



हल्द्वानी :- में बुधवार को वादी कमल सिंह मेवाड़ी, पुत्र लक्ष्मण सिंह मेवाड़ी वन बीट अधिकारी रेखाल किशनपुर रेंज चोरगलिया नैनीताल के द्वारा उनके रेखाल स्थित वन परिसर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा जंगल की सुरक्षा हेतु लगाया जाने वाला कटीला तार गोदाम से चोरी कर लिये जब उनको ये बात पता चली तो उन्होंने घटना के सम्बन्ध मेे तहरीर दी उनकी तहरीर के आधार पर संजय जोशी थानाध्यक्ष चोरगलिया के द्वारा तत्काल थाना चोरगलिया में एफ.आई.आर. नं0 58/2020, धारा- 380/457/411 भा.द.वि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।चोरी के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम के प्रयासों से बृहस्पतिवार को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तगण-1-गोकुल सील पुत्र गणेश सील निवासी शक्तिफार्म,सितारगंज|2- चंदन सिंह बिष्ट पुत्र उमेद सिंह बिष्ट निवासी रेखाल खत्ता चोरगलिया।3- हरिश सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी रेखाल खत्ताउपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया lपुलिस टीम:-गिरफ्तार अभियुक्तगण-1-गोकुल सील पुत्र गणेश सील निवासी शक्तिफार्म,सितारगंज|2- चंदन सिंह बिष्ट पुत्र उमेद सिंह बिष्ट निवासी रेखाल खत्ता चोरगलिया।3- हरिश सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह बिष्ट निवासी रेखाल खत्ता एफ0आई0आर0न0-58/20धाराः- 380/457/411 भा.द.वि.
