



संपादक मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एचपी पेट्रोल पंप पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष वकील अहमद दीप चंद्र सती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप में विरोध प्रदर्शन राज्य सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश भट्ट संघठन मंत्री हाजी जलील अहमद ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति स्पष्ट होने के कारण जनता को मंहगाई से जो राहत जनता को मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पा रही है। जनता को मिलने वाले लाभ से मोदी सरकार टैक्स के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही है । यूथ कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष नदीम अहमद सभासद हरीश मेहरा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदाथोर् की कीमतें बढ़ाकर मध्यम वर्ग और गरीबों की खुशियां छीन ली है। भाजपा ने सस्ता राशन, कम कीमत पर तेल और गरीब आदमी को अच्छे दिन लाने का वादा कर वोट बटोरे थे, अब ये सभी वादे झूठे निकले हैं। केंद्र की इस झूठी सरकार के खिलाफ पूरे देश मे कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। जल और बिजली के पेट्रोल के दाम बढ़ने को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। कहा- रोज कमाने खाने और गरीबों की विरोधी है ये सरकार। यह मोदी सरकार की सुनियोजित लूट है। क्रूड ऑयल के गिरते दामों के बाद भी हमारे देश में पेट्रोलियम कीमतों में उछाल समझ के बाहर है। बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र सरकार को घेरने में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान नगर अध्यक्ष वकील अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दीप चंद्र सती, कांग्रेस नेता अतीक अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश भट्ट, यूथ नगर उपाध्यक्ष नदीम अहमद, विधानसभा उपाध्यक्ष हरीश मेहरा, पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष फारूक सिद्दीकी, पूर्व प्रधान विक्रम सामंत, यूथ जिला उपाध्यक्ष अर्णव कम्बोज,नीरज तिवाड़ी, भगवती जोशी, इंद्रा डंगवाल, भगवती आर्या, आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


