


भाजपा के दो दिग्गजों के इस्तीफा देने से मची खलबली
रिपोर्टर समी आलम हल्द्वानी
हल्द्वानी इस वक्त की बड़ी खबर हल्द्वानी से आ रही है जहां दो बीजेपी के दिग्गजों ने पार्टी को अपना त्यागपत्र दे दिया है। त्याग पत्र में बताया गया है, इस्तीफा देने वाले महेश जोशी जो की जिला कार्यकारिणी से भाजपा के सदस्य हैं तो दूसरे, नंदलाल जिला कार्यकारिणी भाजपा के सदस्य हैं
इन्हीं दोनों ने भाजपा से अपना त्यागपत्र दे दिया है साथ ही दोनों का कहना है कि 4 वर्षों से लगातार पार्टी से दमुआ ढुंगा को मालिकाना हक दिलाने के काफी प्रयास किए गए लेकिन पार्टी के द्वारा उस पर कोई भी ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण नंदलाल जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजपा पेपर देने पर मजबूर हूं।\
महेश जोशी जिला कार्यकारिणी भाजपा सदस्य
वही दूसरे महेश जोशी का भी यही कहना है कि मैं 27 वर्षों से भाजपा से जुड़ा हूं एवं निस्वार्थ भाजपा संगठन के सभी जिम्मेदारियों को मैंने निष्ठा पूर्वक निभाया है आज जब कि हमारी सरकार है उसके बाद भी दमाद आऊंगा को मालिकाना अधिकार नहीं मिला है। जैसा कि मैं जनता को जवाब देही से बच नहीं सकता हूं
और साथ ही संगठन से लगातार काफी अपेक्षा की मगर उन्होंने एक ना सुनी आज अपने जादू से त्यागपत्र देने को मजबूर हूं।एवं दुखी होकर मैं प्रदीप बिष्ट जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नैनीताल को अपनी स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहा हूं।\
जिस की कॉपी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री भाजपा, माननीय प्रदेश प्रभारी भाजपा उत्तराखंड, मनी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा, माननीय प्रदेश महामंत्री संगठन उत्तराखंड भाजपा को भी भेज रहा हूं। इन दोनों दिग्गजों के इस्तीफा देने से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में उत्तल पुथल होती दिख रही है।
अगर हम बात करें 2022 के चुनाव की तो यह भारतीय जनता पार्टी के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं होगा। इस तरीके से पार्टी के सदस्य ही नाराज हो जाएंगे तो आम जनता पर इस चीज का क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो भारतीय जनता पार्टी ही जानती होगी । जहां तक दमाद होंगे के लोगों को मालिकाना अधिकार दिलाने को सरकार ने वादा किया था आज 4 साल होने जा रहे हैं उसके बाद भी यामाडोंगा को मालिकाना हक नहीं दिलाया गया है इससे पार्टी की छवि साफ साफ दिखती है कि लोगों के लिए जो वादे किए गए थे वह चुनावी जुमला था।
