बहेड़ी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुड़वारा गांव में किसान चौपाल लगाकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सपाईयों ने कहा कि भाजपा सरकार किसानो की बात मानने को तैयार नही है और किसानो के समर्थन में दिल्ली जा रहे क्षेत्र के किसानो को रोककर पूरी तरह से तानाशाही दिखा रही है।
गुड़वारा गांव में आयोजित किसान चैपाल में सपा के जिला उपाध्यक्ष चैधरी विजेन्द्र सिंह और मोहम्मद आरिफ एडवोकेट ने कहा कि अगर कृषि बिल किसानो के हित में होता तो लाखो किसान इसके विरोध में प्रदर्शन क्यों करते। उन्होंने कहा कि सरकार किसानो की आवाज को दबा रही है और किसानो की मांग के बावजूद कृषि बिल वापस नही ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानो के साथ है और जब तक कृषि बिलो को वापस नही ले लिया जाता विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर अनवार मलिक, राजू मौर्य, राजेश कश्यप एडवोकेट समेत दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।