



ब्यूरो चीफ़ उस्मान अंसारी उधमसिंह नगर
लॉक डाउन में सीमावर्ती किसानों को गेहुँ काटकर लाने की मिली अनुमति

लॉक डाउन में सितारगंज क्षेत्र के किसानों के यूपी बॉडर पार के खेतों से गेहुँ काटने की अनुमति मिलने से किसानों को मिली बड़ी राहत।यूपी पीलीभीत अमरिया व अन्य क्षेत्रो में किसानों की बोयी गेहुँ को काटकर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सरकड़ा पुलिस चौकी बॉडर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों से किसान ला रहे है अपनी गेहुँ को काटकर सितारगंज की मड़ी बेचने।सितारगंज के सीमावर्ती यूपी बॉडर सील होने के बाद भी डॉक्टर की सलाह में सरकड़ा चौकी पुलिस दे रही किसानों को यूपी से गेहुँ लाने की अनुमति।
लॉक डॉउन के चलते जहाँ सितारगंज से यूपी बॉडर के अमरिया आने-जाने वाले सभी सम्पर्क मार्ग पुलिस द्वारा 14 अप्रैल तक सील किये हुए है। वही उच्चाधिकारियों के आदेश पर सितारगंज क्षेत्र के किसानों को यूपी बॉडर पार पीलीभीत के अमरिया व अन्य क्षेत्रों में बोयी गेहुँ की फसल पक जाने के बाद काटकर सितारगंज लाने के लिए सरकड़ा पुलिस चौकी से अनुमति लेकर किसानों को अपने-2 वाहनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों से लाने की पुलिस द्वारा डॉक्टर की जांच के बाद अनुमति दी जा रही है।
वही चौकी प्रभारी सरकड़ा एस०आई०हरविंदर सिंह ने बताया कि लॉक डॉउन के चलते सितारगंज के यूपी से लगते बॉडर एरिया को पुलिस द्वारा14अप्रैल तक सील किया हुआ है।वही उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद सितारगंज के किसानों को यूपी के अमरिया पीलीभीत क्षेत्रो में बोए गेहुँ काटकर सरकड़ा पुलिस चौकी से डॉक्टर की जांच के बाद अनुमति के बाद लाने की अनुमति दे दी गयी है।
अब किसान यूपी बॉडर के पार से अपनी गेहुँ उत्तराखंड में लाकर बेच सकेंगे।ये सीमावर्ती किसानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर होगी।
