


रिपोर्ट मुस्तजर फारूकी


हल्द्वानी :- में विगत कुछ दिन पहले थाना कालाढूंगी पर शिकायतकर्ता स्थानीय निवासी कालाढूंगी द्वारा थाना कालाढूंगी आकर स्वयं की नाबालिक पुत्री के साथ उसी के सगे जीजा द्वारा दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के के संबंध में लिखित तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाना कालाढूंगी में एफ आई आर न0 – 127/2020, धारा-376(2)च,ढ/376(3) / 506 आई.पी.सी. व 5/6 पोक्सो अधि. बनाम विनीत कुमार पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु

दिनेश नाथ महंत थानाध्यक्ष कालाढूंगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा शुक्रवार को अभियुक्त विनीत कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी नाहरमझरा थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उ0प्र0 को उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
