• CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • Journalist Info
  • Reporter Application form
Thursday, November 13, 2025
CORBET BULLETIN
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS
No Result
View All Result
CORBET BULLETIN
No Result
View All Result

डॉल्फिन कम्पनी में मज़दूरों की कार्यबहाली ना करने के विरोध में उत्तराखंड सरकार और डॉल्फिन कम्पनी मालिक का किया पुतला दहन

CORBET BULLETIN by CORBET BULLETIN
October 27, 2024
in TODAY
डॉल्फिन कम्पनी में मज़दूरों की कार्यबहाली ना करने के विरोध में उत्तराखंड सरकार और डॉल्फिन कम्पनी मालिक का किया पुतला दहन
46
SHARES
221
VIEWS
Share on WhatsappShare on Facebook

डॉल्फिन कम्पनी में सभी मज़दूरों की तत्काल स्थायी कार्यबहाली करो।उत्तराखंड सरकार मज़दूरों के श्रम अधिकारों को लागू करो। कम्पनी मालिक प्रिंस धवन अपना अड़ियल रुख छोड़ो।बुद्ध पार्क तिकोनियाँ, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में परिवर्तनकामी छात्र संगठन (पछास), प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन और प्रगतिशील भोजनमाता संगठन ने संयुक्त रूप से डॉल्फिन कम्पनी सिडकुल पंतनगर (उत्तराखंड) में मज़दूरों की कार्यबहाली ना करने व बुनियादी श्रम कानून लागू ना करने के विरोध में सभा कर उत्तराखंड सरकार और डॉल्फिन कम्पनी मालिक का पुतला दहन किया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा डॉल्फिन कंपनी के मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर गाँधी पार्क रुद्रपुर में पिछले 7 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे 6 मजदूरों में से पिंकी गंगवार और कृष्णा देवी की हालत बहुत नाजुक बनी हुईं है। पिंकी गंगवार चक्कर आने से बार-बार बेहोश हो जा रहीं हैं, उल्टियां कर रहीं है। किन्तु स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लम्बे समय तक उनका मेडिकल परीक्षण नहीं किया गया। काफी हालात बिगड़ने पर टीम आयी। अभी भी रूटीन चेकअप के लिए मेडिकल टीम नहीं आ रही है। जो कि घोर लापरवाही है और अनशन कारी महिलाओं के साथ में कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है |आगे कहा कि अब वो बहुत अधिक कमजोरी जरूर महसूस कर रहीं हैं और उनका इस समय स्वास्थ्य चाहे बहुत ख़राब हो किन्तु उनका संकल्प और होंसला बिल्कुल भी कमजोर नहीं हुआ है और आख़िरी सांस तक लड़ेंगी। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को खुला पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनकी डबल इंजन की सरकार में ऐसा रामराज्य क़ायम हो चूका है कि हम मजदूर महिलाओं को बुनियादी श्रम कानूनों को लागू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है।प्रदेश के श्रम मंत्री/मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी मजदूरों के प्रति बुरी तरह से लापरवाह, बेदर्द और निरंकुश बने हुए हैं। हमारे श्रममंत्री जी के पास मजदूरों से मिलने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं है और कंपनी मालिकों के लिए समय ही समय है। पिंकी गंगवार जीवन से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। वह मजदूर भाई-बहनों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण भी देने के लिए तैयार है। ऐसे में उन्होंने मांग करी है कि “मुझे कुछ हो गया तो अपनी इस बहिन की अंतिम इच्छा को पूर्ण करते हुए मेरा अंतिम संस्कार सूबे के श्रम मंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के खटीमा स्थित आवास पर ससम्मान करना सुनिश्चित करें।”वक्ताओं ने कहा कहा कि डॉल्फिन के मजदूर भी देश के नागरिक हैं। वह देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उनके अधिकारों की रक्षा करके ही हम देश के मजदूर-मेहनतकशों की रक्षा कर सकते हैं। आमरण अनशन कारियों की प्राण रक्षा हेतु 28 अक्टूबर 2024 को गाँधी पार्क रुद्रपुर में दोपहर 2:00 बजे से श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर, संयुक्त किसान मोर्चा, डॉल्फिन मजदूर संगठन और अन्य सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मजदूर-किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें डॉल्फिन-लुकास-हैंकल सहित सभी पीड़ित मजदूरों को न्याय दिलाने को आवाज़ बुलंद होगी। उसके बाद भी रुद्रपुर प्रशासन, उत्तराखंड सरकार व डॉल्फिन कम्पनी मालिक इन मांगों को नहीं मानेंगे तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसका जिम्मेदार शासन-प्रशासन होगा।इस दौरान कार्यक्रम में रजनी जोशी, महेश, टीकाराम पाण्डेय, मुकेश भण्डारी, पुष्पा कुडाई, हेमा तिवारी, कौशल्या पपनै, दुर्गा देवी, भावना, रेखा, मंजू, शान्ति, मल्का रानी, जानकी भट्ट, हीरा देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

SendShare18Tweet12
Previous Post

पाल कालेज आफ टैक्नोलौजी एण्ड मैनेजमेन्ट में जिला स्तरीय विधालयी एथेलिट प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन

Next Post

दीपावली पर SSP नैनीताल का बड़ा तोहफा,निलंबित पुलिसकर्मियों की बहाली

Next Post
दीपावली पर SSP नैनीताल का बड़ा तोहफा,निलंबित पुलिसकर्मियों की बहाली

दीपावली पर SSP नैनीताल का बड़ा तोहफा,निलंबित पुलिसकर्मियों की बहाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest

हल्द्वानी रेलवे किनारे बसे लोगों को कैसे हटाया जाएगा। जिला प्रशासन,रेल प्रशासन की हुई अहम बैठक

May 7, 2022
जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

जैश ए मोहम्मद के एरिया कमांडर ने बम से उड़ाने की दी धमकी ,धार्मिक मंदिरों,रेलवे स्टेशनो रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार ,बरेली ,काठगोदाम

May 9, 2022

अजब प्रेम की गजब कहानी सिंदूर लेकर पहुंची प्रेमिका प्रेमी के घर, जाने आखिरकार हुआ क्या?

May 4, 2022
रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

रेलवे की भूमि पर करीब 4,500 घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हुई पूरी

April 8, 2022
उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹   के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल एप्प सैल टीम द्वारा 16,46100/₹ के 123 मोबाइल फोन की रिकवरी

0
भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने  फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष के कालाढूंगी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के किया साथ जोरदार स्वागत

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

0
युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

युवाओ को नशे से दूर रखने के लिए दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नैनीताल प्रवास सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

November 5, 2025

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ जी का हल्द्वानी में……. जाने पूरी ख़बर…………..

October 5, 2025
Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

Haldwani : नैनीताल जिले में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी

August 31, 2025
देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

देवभूमि में संकट!… भूस्खलन ने रोकी केदारनाथ की डगर, गांवों में तबाही

August 31, 2025

Recent News

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

Navigate Site

  • CORBET BULLETIN NEWS
  • Contact us
  • JOURNALIST INFO.
  • Reporter Application form

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • UTTARAKHAND
    • ALMORA
    • NAINITAL
    • BAGESHWAR
    • CHAMPAWAT
    • CHAMOLI
    • DEHRADUN
    • HARIDWAR
    • PAURI GARHWAL
    • PITHORAGARH
    • RUDRPRAYAG
    • TEHRI GARHWAL
    • UDHAM SINGH NAGAR
    • UTTARKASHI
  • UTTAR PRADESH
    • BAREILLY
    • RAMPUR
    • SAMBHAL
    • LUCKNOW
    • MORADABAD
  • POLITICS
  • COUNTRY
  • HEALTH
  • SPORTS

© 2022 Corbetbulletin.com - Design by Ascentrek, Call +91-8755123999.

error: Content is protected !!