ब्यूरो रिर्पोट:शमशाद उस्मानी
रक्षा बन्धन के त्यौहार पर ऑटो और मैक्स चालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने ने को लेकर भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने बरेली और किच्छा की ओर जाने वाले मैक्स और ऑटो चालकों को चेतावनी दी की त्यौहार या किसी अन्य समय पर किसी की मजबूरी का फायदा उठाकर अगर अधिक किराया वसूला गया तो वह अधिक किराया वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कराएंगे। राहुल गुप्ता ने अपने साथियों सभासद दिनकर गुप्ता, अंकित गुप्ता, रजत गुप्ता ओमप्रकाश गंगवार, पंडित राकेश शर्मा के साथ प्राइवेट वाहनों के अड्डे पर पहुंच कर किराए के सम्बन्ध में यात्रियों से मालूमात की। यात्रियों वा अन्य लोगों ने भाजपा नेता से मैक्स और ऑटो चालकों द्वारा त्यौहार के समय अधिक किराया वसूलने की बात कही। किराया अधिक वसूलने की जानकारी मिलने पर राहुल गुप्ता और उनके साथियों ने अड्डे पर मौजूद मैक्स और ऑटो चालकों को चेतावनी दी की अगर उन्हें भविष्य में त्यौहार के समय या अन्य किसी समय या किसी की मजबूरी का लाभ उठाकर अधिक किराया वसूलने की कोशिश की तो वह उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही कराएंगे। बताते चलें की भाजपा नेता राहुल गुप्ता को बरेली और किच्छा को जाने वाले मैक्स और ऑटो चालकों द्वारा सवारियों से मानक से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं शिकायतों के आधार पर भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मैक्स ऑटो के प्राईवेट अड्डे पर पहुंच कर सवारियों और अन्य लोगों से इस संबंध में बात की तो पता चला की मैक्स और ऑटो चालक त्यौहार एवं मजबूरी के समय यात्रियों से अधिक किराया वसूलते हैं।