![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
ब्यूरो रिर्पोट: शमशाद उस्मानी
शुक्रवार दहेज का दानव अब तक न जानें कितनी मासूम जिदंगीयों को बरबाद कर चुका है। फिर से एक बेटी के साथ दहेज के लोभी ससुराल वालों ने अत्याचार की हदें पार कर दी। पति और ससुरालियों ने महिला से दो लाख रुपए की मांग की डिमांड पूरी न करने पर महिला के पति और जेठ व ससुर ने बुरी तरह से मार पीट कर घर से निकाल दिया।मामला थाना बहेड़ी क्षेत्र का है जहां एक बेटी को ससुरालियों के लालच का शिकार होना पड़ा। विवाहिता को दो लाख रूपये की मांग पूरी न करने के कारण पति और ससुरालियों से पिटकर घर से निकलने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला थाना देवरनियां के ग्राम गरगैया की है उसका विवाह थाना बहेड़ी के जाम सावंत जुनूबी के विशारत पुत्र वकील अहमद से हुआ था ।पीढ़ित महिला का कहना है की शादी में मिलने वाले दान दहेज से पति और इसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे अक्सर और दहेज वा नकदी लाने की मांग करते रहते थे ऊपर से जेठ उसपर बुरी नियत रखता था और अक्सर छेड़ छाड़ करता था विरोध करने पर सभी उसे बुरी तरह मारपीट करते थे। इसके अलावा महिला ने बताया की जब ससुराली उसे मारते पीटते हैं तो उसकी पुत्री द्वारा बीच बचाओ करने पर उससे भी बुरा सुलूक और दुर्वव्यवहार करते हैं अब से पहिले ससुराल वाले उस पर और उसकी पुत्री पर पेट्रोल छिड़क कर जानने मारने का प्रयास भी कर चुके हैं। विगत 20 अगस्त को पति और ससुराल वालों ने मायके से दो लाख रूपये लाने की डिमांड की नहीं लाने पर धमकी दी की जब तक रूपये नहीं आयेंगे तब तक घरमे नहीं घुसने दिया जाएगा। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस में की है पुलिस ने पीड़ित के पति विशारत, ससुर वकील अहमद, इकरार, बाबू जहांगीर, आलम, इख्तियार निवासी जामसावंत जुनूवी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)