![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
बहेड़ी-(शमशाद उस्मानी) बहेड़ी में रविवार को मुस्लिम पसमांदा समाज के लोगों ने भाजपा नेता नईम अहमद के आवास स्थित मुस्लिम पसमांदा समाज भाजपा कार्यालय पर करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज,विश्व और देश के सबसे लोकप्रिय नेता भारत का पूरी दुनियां में नाम ऊंचा करने वाले भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 73 वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बड़ी धूम धाम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाया।तथा सभी ने प्रधान मंत्री को शुभकामनाएं देते हुऐ उनकी दीर्घायु और स्वास्थ की कामना की। रविवार को पूरे देश में प्रधान मंत्री का बड़ी धूम धाम से 73वां जन्मदिन मनाया गया। बहेड़ी में पीएम मोदी को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं भाजपा भाजपा नेता नईम अहमद के कार्यालय पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया गया तथा प्रधान मंत्री के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की गई।इस अवसर पर भाजपा नेता नईम अहमद ने कहा कि 70 साल बाद प्रधान मंत्री के नेतृत्व में 9 साल में जिस तेजी से देश ने प्रगति की रफ्तार पकड़ी है उसे देश की 140 करोड़ जनता के साथ पूरी दुनियां देख रही है। आज़ादी के बाद पहली बार बीते। 9 साल में बिना किसी रुकावट के गरीबों को योजनाओं का लाभ और उन्हें उनका वाजिब हक़ मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेत्तृत्व में 70 साल बाद 140 करोड़ आबादी में आत्मविश्वास आया है इसी लिए आज देश का बच्चा बच्चा प्रधानमंत्री का जन्म दिन मना कर उनकी दीर्घायु की कामना कर रहा है।इस। अवसर पर मोहम्मद जुनेद, आरिफ जाफरी, इमरान कुरेशी,हाजी मिजाज, नदीम कुरैशी, मुख्तार अहमद, अलीम अहमद, शरीफ अहमद, नसीम प्रिंस ,मोहम्मद जफर, मोहम्मद तहसीन आदि मुस्लिम पसमांदा समाज के लोग मौजूद थे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)