![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
ब्यूरो रिर्पोट: शमशाद उस्मानी
बरेली अल्पसंख्यक कांग्रेस चेयर शहनवाज आलम के निर्देश पर बरेली में मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान के अंतर्गत कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के जिला एवं शहर पदाधिकारियों ने नगर के फेस 2 स्थित जय भीम छात्रा वास में डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष कमर गनी शहर अध्यक्ष अफताब आलम के नेतृत्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला एवं शहर कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण उपरान्त नकटिया पुल वाली मस्जिद के पास पर्चा वितरण कार्यक्रम हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम चलाया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के स्थानीय नेताओं कार्यकर्ताओं ने काफी तादात में लोगों को पर्चे वितरण कराकर हस्ताक्षर कराए।इस कार्यक्रम में जिलाध्यक कमर गनी ने बताया की छे दिन पूरे ज़िले में मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान के तहत पर्चा वितरण और हस्ताक्षर अभियान चला कर संविधान को बदलने का प्रयास करने वाली भाजपा की कुरीतियों से लोगों को अवगत कराया जायेगा। जिलाध्याक ने कहा कि भाजपा और आरएसएस का एजेंडा रहा है की देश को समविधान से नहीं मनुस्मृति से चलाया जाए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अफताब आलम, प्रदेश महासचिव, हसनैन अंसारी,जिला उपाध्यक्ष गुलाम हुसैन अंसारी, शफ्फाक खान जिला महा सचिव मैदान शाह, शफी खान,पूर्व जिलाध्यक्ष आसिफ अली, सेवा दल के महासचिव आजम अंसारी, मो शुयेव आदि लोग मौजूद रहे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)