![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर- ज़ाकिर अंसारी हल्द्वानी
मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी हिम्मतपुर तल्ला कुसुमखेड़ा द्वारा 4 दिवसीय वूशु प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया कैंप में प्रशिक्षण वूशु कोच विक्रम सिंह खनी द्वारा दिया गया कैंप में हल्द्वानी शहर के विभिन्न एकेडमीयो से लगभग 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप में बच्चों ने किक पंच की विधा के साथ-साथ थ्रो विधा का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वूशु कोच विक्रम सिंह खनी ने बताया की वूशु एक चाइनीज मार्शल आर्ट है भारत में इस खेल की शुरुवात भारत में लगभग 1989 में हुई। तब से यह खेल भारत में खेला जा रहा है। इस खेल को भारत में लाने का श्रेय सर्वगीय श्री आनंद जी काकर को जाता है। भारत में इस खेल की ऑफिसियल फेडरेशन वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया है
कैंप के समापन समारोह में उत्तराखंड फुल कांटेक्ट कराटे एसोसिएशन के महासचिव श्री महेंद्र सिंह भाकुनी कोच रोहित यादव कोच लक्ष्मण दत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)