रिपोर्ट – समी आलम
लोकसभा चुनाव के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। अंतिम दिन में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए भाजपा व कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा का आज रेड शो का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाकर भाजपा के पक्ष में रोड शो करेंगे। बहरहाल कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और रोड शो को सफल बनाने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

