![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर- मुस्तजर फारूकी
कालाढूंगी-भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत महाजनसंपर्क अभियान के चलते कालाढूंगी विधानसभा के कालाढूंगी मंडल बूथ नंबर 46 में मंडल महामंत्री विनोद बुधलाकोटी के नेतृत्व में घर घर संपर्क कर मोबाइल नम्बर 9090902024 पर मिस कॉल कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन मांगा। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से माननीय मोदी जी के सरकार के 9 साल के कार्यकाल के विषय में चर्चा की और पत्रक वितरण कर समर्थन माँगा। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मनोज पेठसाली, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल बुधलाकोटी, मंडल मंत्री नरेंद्र सामंत, शक्ति केंद्र संयोजक नंदा बल्लभ जोशी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)