![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर – समी आलम
हल्द्वानी – घरेलू गैस सिलेंडर आम जन जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण और दैनिक जीवन के लिए अत्यधिक उपयोगी माना जाता है। लगभग सभी वर्ग के लोगो के लिए गैस सिलेंडर रोज़ मर्रा की ज़िंदगी के लिए उपयोगी है। इंसान की जरूरतो जैसे रोटी कपड़ा और मकान के साथ साथ घरेलु गैस भी शामिल है। और जन जीवन व्यतीत करने के लिए अत्यधिक उपयोगी है। ऐसे में घरेलु गैस की पुर्ती होना भी बेहद ज़रूरी है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240514-WA0025-727x1024.jpg)
बढ़ती महंगाई के इस दौर में सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओ को चलाकर सब्सिटी जैसी सुविधाएं को देकर घरेलू गैस मुहैया करा रही है। ताकि हर वर्ग के लोगो की ज़रूरत पूरी हो सके। जहाँ एक तरफ सरकार जनहित के लिए तरह तरह योजनाए बनाकर जानता को विभिन्न सुविधाएं मुहैय्या करा रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्ही के मुलाज़िम घरेलु गैस में कालाबाजारी करते हुए दिखाई दे रहे है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240515-WA0009-1024x712.jpg)
यह कहना ग़लत नहीं होगा कि सरकार अपनी साफ और स्वच्छ छवि को लेकर गंभीर है, वहीं उनके द्वारा अपनी सरकार की छवि को दागदार होने से बचने के भरसक प्रयास जारी हैं, लेकिन कहीं न कहीं उनके अधीनस्थ सरकार की बेदाग छवि को दागदार करने पर आमादा है, ऐसे में जरूरी है कि सरकार ऐसे मामलों को बेहद संजीदगी से लेते हुए ऐसे अधीनस्तो के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की जरूरत है। ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहाँ इंडियन गैस सिलेंडर में गैस कम होने की शिकायत पर सामाजिक कार्यकर्ता हेमन्त साहू ने सिटी मजिस्ट्रेट से दर्ज करवाई है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/1000123202-739x1024.jpg)
साहू ने बताया राजेन्द्र नगर वार्ड 12 निवासी बीना देवी ने गैस सिलेंडर का वजन किया तो 4 किलो गैस कम निकली । साहू ने कड़ी नाराज़गी जाहिर करते उक्त प्रकरण पर कड़ी कार्यवाही की मांग की साहू ने कहा गैस वितरण करने वाली हर गाड़ी वजन काटा न होने पर ठेकेदार का ठेका निरस्त करने की मांग की है। उक्त प्रकरण पर कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन करने की बात कही है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)