![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर- मुस्तजर फारूकी
राजकीय भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं ि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। उन्होंने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण हटाने के नाम पर प्रशासन द्वारा किसी भी नागरिक के वैध निर्माण पर कोई तोड़फोड़ व किसी का भी उत्पीड़न न हो।
प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी कार्रवाई से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्माण अवैध और राजकीय भूमि पर हुआ है और इसे हटाया जाना आवश्यक है।
परन्तु वन भूमि पर लैंड जिहाद के नाम पर बनाए गए अवैध प्रतीकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)