![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
हाजी अब्दुल हसन चेयरमेन पति समाजसेवी महुआखेड़ा गंज ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं ओर उन्होंने कहा की हरेला पर्व सुख समृद्धि व जागरूकता का प्रतीक है हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लडने का भी संदेश देता है वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान होगा हमें पेड़ पौधे लगाना जरूरी है हमें पेड़ पौधे पर ध्यान देना होगा इससे आपका वातावरण भी शुद्ध रहेगा और बिमारी भी दूर होगी हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है हम हर साल इसे हरेला पर्व मनाते हैं हरेला पर्व हमें हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है ।।इस अवसर पर जुम्मा ठेकेदार नईम हनीफ आदि लोग मौजूद रहे
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)