![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर – समी आलम
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/1000113846-1024x621.jpg)
नैनीताल – राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में स्कूली छात्रों के लिए गोल्फ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा गोल्फ खेलने व सीखने की इच्छा रखने वाले स्कूली छात्रों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर एवं टूर्नामेंट आयोजित किए जाते है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/1000113845-1024x627.jpg)
प्रशिक्षण शिविर में ऑल सेंट्स कॉलेज की 09 छात्राएं, सैंट मैरी कॉन्वेंट की 09 छात्राएं, बालिका विद्या मंदिर स्कूल की 06 छात्राएं, सनवाल स्कूल के 12 छात्र-छात्राएं, लॉन्गव्यू पब्लिक स्कूल के 06 छात्र, सैंट जोसेफ कॉलेज के 09 छात्र एवं भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के 04 छात्रों सहित कुल 55 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)