


रिपोर्टर-मोहम्म्द ज़ाकिर अंसारी हल्द्वानी
केंद्र में मोदी सरकार के सफलतापूर्वक 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण भारत में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत उत्तराखंड अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा चल रहे कार्यक्रम के अनुसार जिला नैनीताल के काठगोदाम में सूफी संवाद महा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन किया गया देश में मोदी सरकार एवं राज्य में धामी सरकार के द्वारा चलाई जा रही



जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम का आगाज कलाम पाक की तिलावत से किया गया सूफी संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनाब इंतजार हुसैन, प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा,प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर अंसारी,

प्रदेश कोषाध्यक्ष इसरार हुसैन, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अली नक्वी,जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजा कमाल ,आफताब आलम, लाल मोहम्मद अंसारी , हल्द्वानी अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष असगर, हल्द्वानी अल्पसंख्यक मंडल मंत्री रिसालत भाई, हल्द्वानी अल्पसंख्यक मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आरिश सिद्दीक़ी,

उत्तराखंड वाक्फ सुरक्षा समिति के अध्यक्ष तफज्जुल हुसैन अंसारी जी पूर्व जिला अध्यक्ष महबूब अली मंडल कार्यकारी सदस्य निजामुद्दीन. जियाउद्दीन कुरेशी फारुख खान ,शमशाद हुसैन, आसिफ सैफी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया

कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम संयोजक सूफी संवाद कार्यक्रम के संयोजक हसमत अली अंसारी ने दरगाह शेर अली बाबा की मजार पर देश प्रदेश में अमन चैन भाईचारे की दुआ के साथ किया
