![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर – समी आलम
वन संरक्षक डॉ० विनय भार्गव ने बताया कि जनपद में गुरूवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग में रेशमबाग बीट अन्तर्गत गौला रौखड़ ब्लाॅक में वनाग्नि की घटना हुई। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती ग्रामीण द्वारा इस घटना की सूचना रात्रि 8ः00 बजे सम्बन्धित अनुभाग अधिकारी एवं बीट प्रभारी के साथ-साथ नैना पीक वायरलैस स्टेशन पर भी सूचित किया गया। जानकारी मिलते ही रेंज स्तर से वन क्षेत्राधिकारी, गौला राजि के नेतृत्व में विभागीय स्टाफ मौके पर रात्रि 8ः40 बजे पहुॅचा। उन्होंने बताया कि रात्रिः 9ः30 बजे वन विभाग एवं जिला प्रशासन की टीमों द्वारा वनाग्नि को नियंत्रित कर लिया गया है। वन संरक्षक ने बताया कि वन प्रभाग रामनगर, हलद्वानी, नैनीताल वनाग्नि की कोई सूचना प्राप्त नही हुई है। उन्होने स्थानीय जनता से अपील की है कि वन क्षेत्र में कोई भी अग्नि दुर्घटना होने पर विभागीय टोल फ्री नम्बर 18001804141, आपदा कन्ट्रोल रूम 05942-231179, पश्चिमी वृत्त 05946-220003 एवं दक्षिणी वृत्त 05946-235452 पर सूचना दे सकते हैं।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)